परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में दुकान से समान खरीदने को लेकर दो पक्षो में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गया. जिसमे एक पक्ष से दो लोग घायल हो गये. घायलों स्थानीय लोगो की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोट लगी है. घायल युवक ओमप्रकाश यादव तथा सतीश यादव है.
घायल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सतीश यादव की बेटी समान खरीदने के लिए दो हजार रुपये का नोट लेकर गांव के ही मदन पांडेय की दुकान में गयी.जिसमे दुकानदार ने समान दे दिया और पैसा वापस नही किया.पैसा वापसी के बारे में जब सतीश यादव ने पूछा तो दुकानदार ने बोला कि पैसा वापस कर दिये है.इसी दौरान कहासुनी के बाद विवाद हो गया. जिसके बाद मदन पांडेय, बशिष्ठ पांडेय जय कुमार पांडेय ओमकार पांडेय ने पाइप से सर पर हमला कर दिया. जिससे दोनों लोग घायल हो गये. हालांकि दोनों पक्ष थाना में आवेदन नही दिए है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…