Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान :- खुलेआम जान से मारने की धमकी मिलने के बाद स्थानीय थाना में आवेदन के बावजूद भी करवाई नहीं होने पर पीड़ित एमएम कॉलोनी निवासी एहसान खान का पुत्र आमिर खान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मैं एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का कार्य करता हूं और प्रतिदिन रात्रि 10 बजे के बाद अपने घर जाता हूं. पूर्व 2019 में मैंने नगर थाना कांड संख्या 277/19 में नुसरत हसन एवं नुजहत नसीम, जाने आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था. जो न्यायालय में लंबित है.

उसी रंजिश में नाजायज दबाव देने के लिए फहीम हसन, नुसरत नसीम अन्य लोगों के साथ मिलकर बार-बार मेरे ऊपर रात्रि में जानलेवा हमला करते हैं और मुझे पीछा कर खुलेआम गोली मारकर हत्या करने की धमकियां भी मिलती रहती है. इसे देखते हुए मैंने नगर थाना में कई बार इन लोगों को शिकायत किया था, परंतु आज तक कोई कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया. वहीं आरोपियों द्वारा हमेशा मेरे परिवार को फंसाने की धमकी मिलती रहती है. मेरे परिवार के लोग भी दहशत के माहौल में जीने को विवश हैं कि कहीं मेरे पुत्र के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026