Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खेत में चारा काट रहे वृद्ध के ऊपर पर गिरा हाइटेंशन तार, मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव स्थित धरणी बाबा स्थान के समीप शुक्रवार के दिन खेत में चारा काट रहे एक अधेड़ के उपर अचानक बिजली के तार टूटकर गिर गयी. जबकी तार में करंट प्रवाहित हो रही थी. जिसके चलते अधेड़ की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई. इधर मृत सरौत गांव निवासी कपिल ठाकुर का पुत्र हरेराम ठाकुर उर्फ बुधन ठाकुर बताये जाते है. स्थानीय निवासी टुनटुन सिंह ने बताया कि वे लगभग साढ़े दस बजे अपने भाई चंद्रिका के साथ धरणी बाबा के स्थान के पास अपने खेत में लगे मकई काटने गए थे. उनके भाई धरनी बाबा स्थान के पास बैठ गए व हरेराम ठाकुर मकई काट उसके नीचे सड़े पत्ते को साफ कर रहे थे.

लगभग ग्यारह बजे ट्रांसफार्मर से खेत के उपर गुजर रहे एलटी तार उनके ऊपर आ गिरा, तार में बिजली करंट प्रवाहित हो रहा था. जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं चारा काट कर पहुंचे काशी सिंह व उनके भाई उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन काशी सिंह के पुत्र कुंदन ने उन्हें मना कर दिया. अन्यथा एक बड़ी घटना घटित हो जाती. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ इन्द्रवंश राय व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने सीओ से कहा कि एलटी तार की जगह केवल तार लगाया जाए व परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए. सीओ ने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को आपदा से मिलने वाली सहायता राशि दिलाई जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026