परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के रामपुर में बिगत दिनों नवनिर्मित मकान में मजदूरी कर रहे एक व्यक्ति को करंट से हुई मौत के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में आवेदन दिया है.इस मामले में सिसवन थाने के बखरी निवासी व मृतक का भाई कृष्णा महतो ने कहा गया है कि मेरा भाई बबलू कुमार मजदूरी का कार्य करता था.बीते दिन भी रोज की भांति एम एच नगर थाना के रामपुर में नंद लाल यादव के मकान में कार्य कर रहा था. तभी उसे जानबूझकर बिजली के तार को हटाने को कहा गया. जबकि बिजली का तार में करंट की सप्लाई चल रहा था.
यह दोनों दंपति को मालूम था.बावजूद जानबूझ कर बिजली के नंगे तार को हटाने को कहने लगे. जिसके चलते मेरे भाई को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई.फोन पर मुझे जानकारी मिली की आपके भाई की काम करने के दौरान करंट लग गया है. मैं बाइक से रामपुर पहुंचा तो देखा कि मेरा भाई मृत पड़ा है. उसके बाद एमएच नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया था. उसने आवेदन में यह भी बताया है कि मकान मालिक द्वारा बिजली की चोरी कर घरेलू कार्य किया जाता है. इस मामले में पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…