परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के सिम फर्जी तरीके से लेने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी सीताराम बीन, माधोपुर पोखरा गांव निवासी महेश्वरी देवी, सिहौता गांव निवासी प्रभात कुमार, बंगरा गांव निवासी संदीप कुमार सिंह, रिसौरा गांव निवासी द्वारिका शर्मा, बलऊ गांव निवासी जनक पंडित, जिगरावा इटहरी गांव निवासी सुनील यादव तथा हरकेशपुर गांव निवासी रजनीश कुमार पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड प्राप्त करने के आरोप में विभिन्न टेलकॉम कंपनिया ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.बताते चले की पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश निर्गत कर प्राथमिकी दर्ज कर सूचित करने का निर्देश दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…