पटना: बिहार के अररिया जिले में एक प्रेमी युगल को गांव वालों ने शर्मनाक सजा दी है। एक शादीशुदा महिला के अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने दोनों को जंजीर से बांध दिया और फिर पूरे कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया। मामले को सलटाने के लिए गांव में पंचायत भी हुई। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के पाले में आ गया है। घटना अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक पंचायत के वार्ड नंबर 7 की है।
एसपी से शिकायत के बाद दबंगों पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंग लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पक्ष ने एसपी हृदयकान्त से शिकायत की। उसके बाद फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह ने कार्रवाई करते हुए छे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रामाकांत सिंह ने बताया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने विवाहिता को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था । ग्रामीणों ने कानून को हाथ में लेते हुए दोनों को प्रताड़ित किया और उनका अश्लील वीडियो बना लिया।
इनकी हुई है गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है। वीडियो की जांच करने के बाद पंचायत में शामिल होने वाले प्रधान मरांडी, राजू मरांडी, श्यामलाल बेसरा जुथु बेसरा, कारी मुर्मू और मधेपुरा के रहने वाले रविंद्र हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने कहा है कि इस मामले में अन्य कई आरोपी हैं जिन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस वीडियो बनाने वाले और उसे वायरल करने वालों की भी तलाश कर रही है। पुलिस पीड़ित पक्ष को सुरक्षा दे रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…