Categories: पटना

बड़ी खबर: अब खत्म होगी हड़ताल ! पटना हाईकोर्ट ने सफाईकर्मियों को काम पर लौटने का दिया निर्देश

पटना: बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है. अब एक बार फिर शहर में साफ-सफाई का काम पहले की तरह शुरू हो पाएगा. दरअसल पिछले 8 दिनों से नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल की वजह से राज्यभर में साफ-सफाई का काम ठप रहा था. लेकिन अब पटना हाईकोर्ट ने हड़ताली सफाईकर्मियों को तत्काल काम पर वापस लौटने का निर्देश दिया है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता की पहल पर इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को भी आठ हफ्ते के भीतर निगमकर्मियों की मांगों पर निर्णय लेने का अहम निर्देश दिया है.

बिहार सरकार को 8 हफ्ते के अंदर लेना होगा निर्णय

चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुये बिहार सरकार को आठ सप्ताह के अंदर निगमकर्मियों की मांगों पर विचार कर निर्णय पारित करने का भी निर्देश दिया है. इधर सरकार की तरफ से भी नगर विकास एवं आवास विभाग ने कोर्ट को बताया कि सरकार नगर निकाय कर्मियों की मांग पर विचार कर रही है. हड़ताली सफाईकर्मियों के अधिवक्ता ने भी कोर्ट में नगर निकाय कर्मियों का पक्ष रखते हुये कहा कि अगर सरकार मांगों पर विचार करने के लिए तैयार है तो सफाईकर्मी भी काम पर वापस लौट आएंगे.

शहर का हाल बेहाल, हर इलाके में लगा कचरे का अंबार

नगर निगम सफाई कमर्चारियों की हड़ताल का आज आठवां दिन है. ऐसे में अब पटना समेत दूसरे शहरों की हालत नारकीय होती जा रही है. राजधानी की सड़कों पर कूड़े का अम्बार लगा है, हजारों टन कचरा शहर के अलग अलग इलाकों में बिखरा पड़ा है. लोगों को संक्रमण का खतरा भी लगातार बना हुआ है. इधर बिहार में पहले से वायरल बुखार और स्वाइन फ्लू के मामले आ चुके हैं. ऐसे में अगर ये हड़ताल जारी रहती है तो प्रदेश के लोगों को और भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026