परवेज़ अख्तर/सिवान: महिला के नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पर वायरल करने वाली महिला और उसके पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है हालांकि पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत की। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और हिरासत में लिये गये दंपति को न्यायिक हिरासत में भेज रही है.पीड़ित महिला गुठनी के चित्ताखल की निवासी रमावती देवी है जिसने अपनी देवरानी नेहा सिंह द्वारा उसकी नहाते समय की अर्धनग्न बीडीओ बनाकर शोशल मीडिया पर वायरल करने तथा उसके पति से शिकायत करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि घटना के दिन मैं घर के आंगन में स्नान कर रही थी उसी क्रम में मेरी गोतिनि नेहा ने मेरी अर्धनग्न विडियो बना ली और व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी वीडियो घूमते हुये मेरे बेटे के मोबाईल तक चला गया तब हमें जानकारी हुयी. पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराये गये आवेदन व साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने नेहा देवी और उनके पति रामअवतार सिंह को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से इस घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद किया गया है और इसकी सत्यता की जांच के लिए उसे भेजा जाएगा.वही ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वीडियो से सामाजिक माहौल और बिगड़ जाता है तथा इससे लोगों के जीवन पर भी काफी असर पड़ता है.थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…