Barharia Siwan News

बड़हरिया: कोविड-19 टीकाकरण का हुआ शुभारंभ, सेविका अनीमा कुमारी को दिलाया पहला टीका

परवेज़ अख्तर/सिवान: कोविड-19 संक्रमण से निजात दिलाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बड़हरिया में कोविड-19 के टीकाकरण का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेपी प्रसाद, यूनिसेफ के युनूस अंसारी, केयर इंडिया के बीएम मिथिलेश पांडेय,प्रबंधक एसरारुल हक डीजू आदि ने फीता काटकर शुभारंभ किया .इस मौके पर डॉ जेपी प्रसाद ने बताया कि ये भारत में निर्मित बिल्कुल सुरक्षित वैक्सीन है. उन्होंने बताया कि आज सबसे पहले आंगनबाड़ी की 100 सेविका व महिला पर्यवेक्षिकाओं का टीकाकरण चल रहा है. वहीं कोविड -19 नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुप कुमार ने बताया कि यह वैक्सीन भारतीयों के लिए वरदान है .वैक्सीनेशन से कोविड-19 के संक्रमण से देशवासियों को निजात मिलेगी.

वहीं अस्पताल प्रबंधक एसरारुल हक ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में यह वैक्सीन संजीवनी है. हमें दिग्भ्रमित नहीं होना है व मिलकर देश से कोरोना हो हराना है. इस मौके पर पहला टीका आंगनबाड़ी की सेविका अमीना कुमारी को लगाया गया. संवाद सम्प्रेषण तक 35 आंगनबाड़ी कर्मियों का टीकाकरण हो चुका था.लेखापाल सुभाषचंद्र महतो ने बताया कि इस कोविडशील्ड का दूसरा डोज 28 दिनों बाद दिया जायेेगा.इस मौके पर सीडीपीओ केशव कुमार सुमन, डॉ वसी अहमद, डॉ शर्फुद्दीन अहमद,डॉ अनिल सिंह,डॉ इरशाद अहमद ,एकाउंटेंट सुभाषचंद्र  महतो, डाटा ऑपरेटर दिलीप कुमार, अजित पांडेय,फार्मासिस्ट दिलीप यादव, फैयाज आलम,ड्रेसर जावेद अहमद, लैब टेक्नीशियन प्रभात उपाध्याय, बीएचडब्ल्यू स्मृतिरंजन, रजनीश रंजन,अर्जुन कुमार, सलित अहमद, अरशद अली आदि मौजूद थे.वहीं जीएनएम मनीषा कुमारी, विनीता कुमारी, एएनएम सलोनी कुमारी, चंचला कुमारी आदि ने टीकाकरण किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026