Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नौतन में दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बोलेरो लूटी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नौतन- मैरवा मार्ग के शाहपुर नहर पुल के समीप शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने बोलेरो लूट ली। तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार थे। सभी ने गमछे से अपना मुंह बांध रखा था। सभी के हाथों में पिस्टल था। अपराधियों ने बोलेरो को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद पिस्टल का भय दिखा बोलेरो लूट कर फरार हो गए। मिश्रचक गांव निवासी श्रीनारायण कुशवाहा ने घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है। कहा है कि शनिवार को मैरवा से अपनी बोलेरो का रिपेयरिंग करा ड्राइवर के साथ वापस गांव लौट रहा था।

इसी दौरान शाहपुर नहर पुल के समीप एक बाइक पर सवार मुंह बांधे तीन अपराधियों ने ओवरटेक रोक लिया। फिर हथियार के बल पर उन्हें व उसके ड्रावइर को नीचे उतार दिया। इसके बाद दो अपराधी बोलेरो लेकर मैरवा की तरफ फरार हो गए। वहीं एक अपराधी बाइक बाइक लेकर बोलेरो के पीछे-पीछे चला गया। बता दे कि अपराधियों के बुलंद हौसले से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अपराधी आए दिन किसी न किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत

नौतन थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगातार चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक के बाद एक चोरी की घटना को चोर अंजाम दे रहे हैं। चोरों द्वारा थाना क्षेत्र के दो गांवों से तीन दिनों के अंदर दो चारपहिया वाहनों की चोरी की गयी है। जगदीशपुर गांव निवासी राजन सिंह की बोलेरो गाड़ी बुधवार की रात में चोरों ने चोरी कर ली। उस गाड़ी की चोरी की एफआईआर दर्ज कर पुलिस अभी छानबीन में जुटी ही थी कि शुक्रवार की रात में नारायणपुर गांव निवासी छोटेलाल सिंह की मारुति इको वैन गाड़ी सेमरा स्थित उनकी गिट्टी बालू की दुकान से चोरी हो गई। इसको लेकर छोटेलाल सिंह ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026