छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने थाना स्तर पर गठित पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी कर तीन शराब व्यवसायी को नशें की हालत में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पहला जजौली गांव में जमादार विवेकानंद त्रिपाठी की अगुवाई में छापेमारी करतें हुए पांच लीटर देशी शराब के साथ शराब के नशें में जजौली गांव निवासी धनु राम पिता बदरी राम और शराब पीते सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर मोहर राय के टोला गांव निवासी सोनू सिंह पिता सुदामा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरा डुमरसन गांव में जमादार रामचंद्र मांझी की अगुवाई में रविन्द्र कुमार पिता चन्द्रमा प्रसाद को दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…