Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लूट की घटना को अंजाम देते एक रंगे हाथ गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा ईदगाह के पास लूट की घटना को अंजाम देने आए एक अपराधी को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास एक धारदार हथियार व बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बरईपट्टी नौतन निवासी हरेराम अपने घर पैदल ही जा रहा था। रात होने के कारण उसे गाड़ी नहीं मिली थी। इसी बीच बघड़ा ईदगाह के पास पहुंचे तो एक अपराधी ने उन्हें रोक कर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी बीच हल्ला करने पर ग्रामीणों की मदद से अपराधी को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया अपराधी धनौती थाना क्षेत्र खगौरा निवासी गुड्डू अली है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल व एक दाब को बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले भी गुड्डू को बाइक चोरी के मामले में जेल जा चूका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026