परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुरापुर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप रविवार की सुबह हुई इमाम की हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में मृत मौलवी के पुत्र मो. नौशाद अंसारी ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस का मानना है कि मृतक वकील अंसारी जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था। जिस कारण उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मामले में अभी तक कोई भी सुराग पुलिस के हाथों नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन- किन लोगों से जमीन को ले अदावतें चल रहीं थीं। वहीं पुलिस उसके मोबाइल के सीडीआर से यह भी पता कराने में लगी है कि हत्या से पहले उसकी किन-किन लोगों की बातचीत हुई थी।
रविवार की सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ाकर ज्योही वकील अंसारी मस्जिद से दो किलोमीटर दूर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को जांच के दौरान शरीर पर दो जख्म के निशान मिले थे। सराय आपी प्रभारी ने बताया कि मृतक को दो गोली मारी गई थी। पहली गोली उसके कनपट्टी से सटाकर मारी गई थी जबकि दूसरी गोली आंख के पास लगी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…