Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के मुफस्सिल थाना के वारंटियों को जल्द करें गिरफ्तारी: एसपी

एसपी ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सीवान:
पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने रविवार को मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया. थाना पहुंचकर निरीक्षण के कार्यो में जुट गए. अचानक एसपी की गाड़ी थाना में प्रवेश करते देख पुलिस कर्मी चौक गए. इस दौरान थाना प्रभारी को कई निर्देश दिया. निरीक्षण के वक्त मुफस्सिल थाना का नजारा बिल्कुल बदला-बदला सा नजर आ रहा था. थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी बिल्कुल अप टु डेट नजर आ रहे थे. एसपी ने थाना पहुंचने के बाद बारी-बारी से थाना के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन छानबीन की. मालखाना के अभिलेख की जांच की गई. जांच में सभी की स्थिति संतोषजनक पाई गई. एसपी ने सक्रिय अपराधियों के बारे में भी थाना प्रभारी ददन सिंह से जानकारी मांगी. थाना प्रभारी को लंबित मामलों को यथाशीघ्र निपटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है.

एसपी ने कहा कि नियमित रूप से वाहनों के कागजात जांच करें. हेलमेट के प्रति बाइकरों में जागरूकता पैदा करने एवं थाने में फरियाद लेकर आए महिलाओं और वृद्ध जनों पर विशेष ध्यान देने को कहा. एसपी ने कहा कि आए दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन के दौरान हो रहे सड़क जाम एवं अतिक्रमण से पुलिस पदाधिकारी सभी को निजात दिलाएं और बराबर गश्ती करने की जरूरत है. मौके पर परशुराम सिंह, राम विनय शर्मा, सुनील तिर्की, प्रमोद दास, रामशंकर प्रसाद सिंह, शम्भू झा सहित मुफस्सिल पुलिस बल मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026