परवेज़ अख्तर/सीवान:
रविवार को समाहरणालय के समीप स्थित अंबेडकर भवन के पास एक होमगार्ड जवान हल्ला हंगामा करते हुए गाली गलौज कर रहा था. अंबेडकर भवन के पूर्वी छोर स्थित दरवाजे पर जोर-जोर से पत्थर मार रहा था. गाली-गलौज करते हुए जवान वरीय पदाधिकारी को भी नहीं छोड़ा. जवान की पहचान अजय कुमार मिश्रा के रूप में की गई. होमगार्ड जवान का आरोप था कि ड्यूटी के नाम पर होमगार्ड कार्यालय में एक व्यक्ति ने रुपए की मांग की थी. जिसके एवज में होमगार्ड जवान ने बीते 10 दिन पूर्व उक्त व्यक्ति को तीन हजार रुपये ड्यूटी लगवाने के लिए दिया था.
रुपए देने के बाद कड़ाके की ठंड में वह 10 दिनों से होमगार्ड कार्यालय का चक्कर काट रहा है. लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा उसे प्रतिदिन आज कल का वादा कर घर भेज दिया जा रहा था. लेकिन रविवार की सुबह अजय कुमार मिश्रा क्रोधित हो गया और गुस्से में गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंकने लगा. कहा कि होमगार्ड कार्यालय में प्रत्येक जवानों से ड्यूटी के लिए रुपए की मांग की जाती है. कह कि यदि हमारा पैसा नहीं मिला तो वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत करूंगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…