परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के अलीनगर चैनपुर गांव निवासी प्रभुनाथ साह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात्रि छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इसी थाना क्षेत्र के अलीनगर चैनपुर गांव में गत दिनों पलटन साह की पत्नी प्रियंका देवी को एक सोची-समझी साजिश के तहत दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला कर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया था। घटना के बाद घायल प्रियंका देवी का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर पीड़िता ने नगर थाना एवं जीबी नगर थाना के उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के सामने अपने फर्द बयान में अलीनगर चैनपुर गांव निवासी पति पलटन साह, ससुर प्रभुनाथ साह, सास राजकुमारी देवी, पड़ोसी मास्टर साहेब, ललन मांझी तथा उनके पुत्र सत्येंद्र मांझी को नामजद की है। जिसमें आरोप लगाई कि उक्त सभी लोगों के उपस्थिति में मेरे पति ने मेरे शरीर पर केरोसिन डाल कर आग लगा दिया। मेरे चिल्लाने पर कोई नहीं बचाया और सभी मुझे तड़पते हुए छोड़ फरार हो गए। पड़ोसियों ने मुझे इलाल के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नामजद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…