Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम पंचायत के पांडेयपुर गांव में रविवार की अल सुबह मिट्टी से लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक तीन वर्षीय मासूम की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। मृतक उक्त गांव के रमेश कुमार राम का तीन वर्षीय पुत्र वीर कुमार है। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर ट्रैक्टर मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर कुतुब छपरा गांव का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अभी परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। उधर ऐसी सूचना मिल रही है कि गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा परिजन एवं ट्रैक्टर मालिक के बीच आपसी समझौता कराया गया।

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक वीर कुमार का शव जैसे ही उसके गांव पांडेयपुर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रमेश कुमार राम तथा उसकी मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026