नौतन

नौतन में 20 दिनों बाद भी नहीं हुई अमीन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी

एसडीपीओ ने किया था मामले का सुपरविजन

पूरा परिवार भयभीत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी में हुए अमीन हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी 20 दिनों के बाद भी नहीं हो सकी है । बता दें कि 16 मई की रात्रि में अपराधियों ने पचलखी पांडेय टोला निवासी विश्वनाथ पाठक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि उनकी पत्नी उर्मिला देवी के हाथ एवं पेट में गोली मारकर घायल कर दिया था । इस मामले में मृतक के पुत्र ब्रजेश पाठक ने थाने में आवेदन देकर दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया था । इसके बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने हत्याकांड का सुपरविजन कर थानाध्यक्ष को उचित दिशानिर्देश दिया था ।

किंतु हत्या के 20 दिनों के बाद भी हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में नौतन पुलिस पूरी तरह से विफल रही है । वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पूरा परिवार आतंकित है। परिवार को यह डर है कि अमीन की हत्या करने वाले हत्यारे कहीं इनकी भी हत्या न कर दें । इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एफआईआर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सभी आरोपी भूमिगत बताए जा रहे हैं । शिघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026