परवेज अख्तर/दारौंदा (सिवान) :- स्थानीय पुलिस ने विभिन्न लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दारौंदा एवं जीबीनगर क्षेत्र के विभिन्न लूट कांड में शामिल था। दारौंदा थाना प्रभारी मनोज प्रभाकर ने बताया कि अनि भगवान तिवारी एवं शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीबीनगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर में सघन छापेमारी कर उमाशंकर साह के पुत्र अमित कुमार साह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकवलिया में नवंबर 2017 मे बंधन बैंक कर्मी से हथियार के बल पर साठ हजार रुपये लूट लिया था, जिसमें बैंक कर्मी ने दारौंदा थाना कांड संख्या 204/17 मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल इसी मामले में जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2015 में रगड़गंज हनुमान मंदिर के समीप स्वर्ग व्यवसायी से सोना एवं रुपये लूटने, 2017 दिसंबर मे मिश्रवलिया-शिवदह के बीच ढिबरी माता स्थान के पास अपने साथियों के साथ मिलकर डेढ़ लाख रुपये लूट, दिसंबर 2017 में ही गरौली गांव के समीप मोटरसाइकिल एवं 70 हजार रुपये की लूट मामले में आरोप है। उन्होंने कहा कि जीबीनगर एवं दारौंदा के कई लूट मामले में आरोपित है। गिरफ्तारी से कई लूट मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…