Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मूर्ति चोरी मामले में नई एसआईटी टीम करेगी जांच

परवेज अख्तर/आंदर (सिवान) : रविवार की रात शंकरपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर में हुई चोरी मामले में सोमवार की देर संध्या को असांव थानाध्यक्ष परशुराम सिंह एवं सिवान से आई हुई एसआइटी की टीम ने मंदिर पर पहुंचकर गांव के ग्रामीणों से पूछताछ की। इस सबंध में असांव थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारी से सूचना मिली है कि इस चोरी का खुलासा करने के लिए नई एसआइटी टीम गठित की जा रही है। जल्द चोरों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। वहीं घटना के बाद से दूसरे दिन मंगलवार को भी गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस चोरी की घटना के बाद हमलोग डरे सहमे हुए हैं कि क्या पता अब किसके घर मे चोरी हो जाए। यह डर हमलोगों को सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सरकार में जब भगवान सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं तो इंसान सुरक्षित कैसे रह सकता है। बताते चलें कि रविवार की रात अज्ञात चोरों ने रामजानकी मंदिर जो दरबार के नाम से जाना जाता है से देवी देवताओं की अष्टधातु एवं पीतल की 11 मूर्तियां चोरी कर ली गई है। इस मंदिर में दो अष्टधातु एवं नौ पीतल की मूर्तिया पूजा अर्चना करने के लिए रखी गई थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026