परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में चोरी के कई मामलों में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार पर सोमवार जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे एक दिन पूर्व छापेमारी कर सेमरा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए सेमरा निवासी पप्पू कुशवाहा के पास से पुलिस ने एक देशी रिवाल्वर और 12 बोर की एक जिंदा गोली भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मैरवा थाना क्षेत्र में चार चोरी की घटनाओं में संलिप्त है। वह पहले भी जेल जा चुका है। बेल पर घर आया था। इधर बेल टूट गया था। इसके आधार पर पुलिस ने उसके घर छापेमारी की और उसे देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…