Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को बीईओ अजय कुमार की अध्यक्षता में समन्वयकों की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय के कमजोर छात्राओं को वर्ग छह एवं सात में मेंं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने में सहयोग करने पर चर्चा हुई। बताया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका में नामांकन शुरू हो गई है। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों से सहयोग कर नामांकन सुनिश्चित कराने का आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं में पोशाक राशि, छात्रवृत्ति, नि:शुल्क पाठयपुस्तक, दैनिक दिनचर्या में उपयोग करनेवाली सामग्रियों को नि:शुल्क देने की व्यवस्था सहित सभी सुविधाओं की जानकारी दी गई। बैठक में बीआरपी अवधकिशोर प्रसाद, मिथिलेश कुमार, हरिचरण यादव, क्यामुद्दीन अंसारी, समन्वयक विनय कुमार, विनय कुमार प्रसाद, उमेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024