Siwan News

घटना को अंजाम देने आए दो अपराधी पिस्टल सहित गिरफ्तार

बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

दो जिंदा गोली व कार को किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के ललित बस स्टैंड में सोमवार की शाम मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कार में सवार होकर आए दो अपराधियों को एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से दो जिंदा कारतूस व एक कार को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के मोबाइल पर हथियार के साथ तीन अपराधियों के ललित बस स्टैंड में घूमने की सूचना आई। इसके बाद थानाध्यक्ष ने बाइक पर चार अलग अलग पुलिस पदाधिकारियों संग बस स्टैंड में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को इस बात का भी अंदाजा था कि अपराधियों द्वारा बचाव के लिए क्रॉस फायरिंग की जा सकती है। इसलिए पुलिस ने पूरी सावधानी बरती और छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद थानाध्यक्ष ने टीम बनाकर शाम में छापेमारी की और एक कार में सवार दो अपराधियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनका एक सहयोगी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में पुलिस को अपराधियों ने यह बताया कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। लेकिन घटना को अंजाम देने के पूर्व पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में खुरमाबाद निवासी सचिन कुमार व सैफी अहमद शामिल है। जबकि फरार लखरांव निवासी सुधीर उर्फ दुखी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बता दें कि पकड़ा गया अपराधी सचिन पूर्व में शराब बिक्री के आरोप में जेल जा चुका है। जबकि अन्य दो के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026