घायल कारी
परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के अरंडा स्थित मदरसा गौसिया के कारी समस्तीपुर जिले के हसनपुर थानाक्षेत्र के मौजी गांव निवासी शेख शहबाज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शहर के चीक टोली मोड़ के समीप हुई। बताया जाता है कि बुधवार को आयाेजित ईद मिलादुन नबी की तैयारी को लेकर बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय में आए थे। सामान खरीदकर जब वे हसनपुरा मदरसा को लौट रहे थे, उसी दौरान चीक टोली के समीप अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद डीबीडीटी के सदस्य नेमत खान ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल कारी का इलाज चल रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…