Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में तिलक के दिन ही उठ गई अर्थी, मची चीख-पुकार

शादी की खुशियां गम में बदला

परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के असांव थाना क्षेत्र के शिवरी मठिया गांव में तिलक के दिन ही अर्थी उठ गई। मंगलवार को शव पहुंचते ही मंगल गीतों की जगह चीख-पुकार मच गई। घरवालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि असांव थानाक्षेत्र के शिवरी मठिया निवासी मास्टर गिरि के पुत्र राजन गिरि उर्फ पुतुल गिरि का मंगलवार को तिलक व 30 नवंबर को बारात जानी थी। घर के लोग व नातेदार रिश्तेदार सभी शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दो दिन पूर्व यानी रविवार को यूपी के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

 शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

मां कमला देवी, पिता मास्टर गिरि समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्वजनों के चीत्कार से शादी की खुशियां काफूर हो गई।आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।ज्ञात हो कि मृतक राजन गिरि दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। छठ के एक दिन पूर्व ही घर आया था। अपने दोस्तों को शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र लेकर वह सड़क मार्ग से दिल्ली जा रहा था। रविवार को कन्नौज में बस से उतरने के बाद वैगनआर कार में सवार होकर वह दिल्ली के लिए निकला ही था। ज्योही कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तिर्वा कोतवाली के फगुहा भट्ठा के पास पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आई और कार ने सड़क पर खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजन गिरि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था राजन

राजन कुमार गिरि उर्फ पुतुल गिरि तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई राकेश गिरि सीआरपीएफ में कोलकाता में नौकरी करता है जो अपने परिवार के साथ रहता है, और दूसरा भाई प्रकाश गिरि गांव में ही माता पिता के साथ रहता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024