Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- भानपुर ने 4-1 से देवरिया को हराया

गोपालगंज: कटेया प्रखंड के खुरहुरिया खेल के मैदान में चल रहे अखिल भारतीय फुटबॉल मैंच केतीसरे मुकाबले में बाबा साहब स्टार क्लब भानपुर और यंग स्टार क्लब दवरिया की टीमें आमने सामने थी। मैच के शुरू में ही बाबा साहब स्टार क्लब भानपुर के खिलाड़ी मैंच पर पुरी तरह हावी हो गए। मैच के 5 वें मिनट पर बाबा साहब स्टार क्लब भानपुर के खिलाड़ी कमरूल ने एक गोल दागकर मैंच में अपने टीम को 1-0 से बढ़त बना दिया। मध्यांतर के बाद भी बाबा साहब स्टार क्लब भानपुर के खिलाड़ी ने जज्बा दिखाते हुए सोहेल एवं सोनु ने दूसरा, तीसरा एवं चौथा गोल दागकर मैंच को पुरी तरह अपने टीम के पक्ष में कर दिया।

लागातार प्रयास के बाद यंग स्टार क्लब देवरिया की टीम अंतिम क्षणों में एक गोल उतार सकी। भानपुर की टीम ने 4-1 सें मैंच को जीत लिया। मैच शुरू होने के ठीक पहले मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बंटी लाल श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश सिंह बिसेन नें खिलाड़ियों सें परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ किया। निर्णायक की भूमिका में सुभाष कुमार एवं कमेंट्री भाजपा नेता विश्वरंजन स्वरूप पाठक एवं लोकेश राय ने किया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेश राय, ओमप्रकाश राय, अमिताभ रंजन, मनीष कुमार छोटू, पंकज राय, यश गौरव, वशिष्ठ प्रसाद, रंजन राय, सुरज राय, वृजलाल प्रसाद, शुभकान्त राय, अंकु, पुन्नु, सुनील राय सहित हजारों के संख्या में दर्शक मौजूद थें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026