Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

श्रावण मास प्रारंभ होते ही शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान :- भगवान भोलेनाथ की सबसे प्रिय मास सावन मास की शुरुआत होने के बाद आज शहर से लेकर गांव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही जहां भक्तों ने शिवालयों में आले सुबह पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया एवं पूजा अर्चना की। जिले के विश्वप्रसिद्ध सिसवन प्रखंड के बाबा महेंद्र नाथ धाम सोहगरा धाम एव मंदिरो में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई जहां हर हर महादेव और जय शिव के नारों से वातावरण भक्ति में हो गए। और आज ही के दिन से हिंदू धर्मावलंबी पवित्र बोल बम यात्रा की शुरुआत भी करते हैं जिले के विभिन्न अंचलों से आज दर्जनों वाहनों से कावड़ यात्रा के लिए कांवरियों का जत्था सीवान से प्रस्थान किए कांवड़ यात्रा का एवं पवित्र सावन मास को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध विभिन्न मठ मंदिर एवं शिवालयों पर किए हैं वहीं कई समाजसेवी संगठनों द्वारा भी कांवरियों की सेवा में तैयार किए गए शिविरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हुसैनगंज संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय श्रीकांत धाम परिसर स्थित श्री लक्ष्मेश्वर महादेव की मंदिर में भक्तों ने भारी संख्या में जलाभिषेक किया| इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रातः काल से ही मंदिर में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही|| उन्होंने बताया कि लक्ष्मेश्वर महादेव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और मनोवांछित फल देने वाले हैं|

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026