परवेज अख्तर/सिवान-: प्रखंड के नये पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी ने सदर प्रखंड बीआरसी कार्यालय में बुधवार को पहुंचकर योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रखंड में शिक्षा का बेहतर माहौल कायम करते हुए शिक्षा का उत्तरोत्तर व सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नये बीईओ का स्वागत बीआरपी रितेश कुमार, संजय पर्वत व मनोज कुमार राम ने बुके देकर किया। मौके पर प्रखंड के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थे । बता दें कि पुराने बीईओ मो मोहिउद्दीन द्वारा अब तक नव पदस्थापित बीईओ को प्रभार सूची नहीं सौंपा गया है। वर्तमान में सदर प्रखंड के अलावा हुसैनगंज का कार्यभार भी बीईओ अनिता कुमारी के जिम्मे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…