असांव: महावीरी जुलूस व दुर्गा पूजा में डीजे व आर्केस्ट्रा पर रहेगा प्रतिबंध

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना परिसर में शुक्रवार को सीओ रामेश्वर राम व थानाध्यक्ष विपिन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महावीरी अखाड़ा जुलूस एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में महावीरी अखाड़ा एवं दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया गया कि इस दौरान आर्केस्ट्रा व डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द व भाइचारे के साथ महावीरी मेला एवं दुर्गा पूजा मनोन की अपील की। साथ ही मां दुर्गा प्रतिमा व पंडाल का निर्माण कराने वालों को अनुज्ञप्ति लेने का निर्देश दिया गया।

बिना अनुज्ञप्ति के प्रतिमा रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। इस दौरान पूजा पंडालों में लाइट, अग्निशमन, बालू आदि की व्यवस्था का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। यदि कोई शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को ले जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव, मुखिया सतीशचंद्र गुप्ता, पूर्व मुखिया काशी चौधरी, विकास कुमार, उप मुखिया अनीश कुमार यादव, महासागर सिंह, राम प्रसन्न राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026