लकड़ी नबीगंज प्रखंड स्तरीय प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में कार्यों की समीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नितेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्र और राज्य प्रायोजित विभिन्न विकासोन्मुखी कार्य योजनाओं की समीक्षा की गई। वरीय पदाधिकारी नितेश कुमार ने कहा कि अंचल व प्रखंड स्तरीय पंचायत स्तरीय योजनाओं और कार्यों में गति के साथ-साथ मानक के अनुसार कार्यों को सफल बनाने हेतु सभी विभागों के कनीय अधिकारी की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

साथ ही सभी विभाग के पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रखंड समन्वय समिति के सचिव सह बीडीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह, शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश रंजन, पशु चिकित्सा पदाधिकारी कुलदीप कुमार, विद्युत कनीय अभियंता नीरज कुमार, कृषि पदाधिकारी सूरज मोहन झा, प्रधान सहायक संतोष कुमार चौधरी समेत कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026