परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में शनिवार की रात विदेश से एक व्यक्ति का शव पहुंचते ही स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक की पहचान अर्कपुर निवासी दशरथ यादव के रूप में हुई है। स्वजनों ने ने बताया कि दशरथ यादव दोहा कतर में क्रेन चालक थे।
वहीं 24 मई को क्रेन चलाने के दौरान अचानक क्रेन का चक्का फटने से दुर्घटना का शिकार हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। उनके साथियों ने घटना की सूचना दी थी। बाद में कार्रवाई के बाद शव का गांव लाया गया। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही प्राचार्य डा. रवींद्र कुमार सिंह, शक्ति सिंह, नन्हें यादव, पप्पू कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, मुखिया अमरनाथ राम समेत दर्जनों लोग मृतक घर पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…