परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एनएच 227 ए पर आरा मशीन के समीप 29 मई को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। मृतका की पहचान गोपालगंज के बरहिमा मठिया निवासी शहजाद अंसारी की पत्नी मुसर्रत जबीं के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतका के भसुर सनाउल्लाह अंसारी ने अपने बयान में कहा है कि वे गोरेयाकोठी के आज्ञा मठिया गांव में एक जनाजे में शामिल होने अपने छोटे भाई शहजाद अंसारी की पत्नी शिक्षिका मुसर्रत जबीं के साथ जा रहे थे।
इस दौरान बसंतपुर में एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे हम दोनों घायल हो गए थे। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका मुसर्रत जबीं को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…