असांव: युवकों के प्रयास से मवेशी चोरी की घटना होने से बची

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव स्थित झरही बांध के पास रविवार की देर रात युवकों ने पशु चोरी कर ले जा रहे तीन पशुओं को चोरों से मुक्त करा लिया तथा सोमवार की सुबह पशुपालकों को सौंप दिया। बताया जाता है कि चोर दरौली थाना के मुड़ा कर्मवार गांव से पशु चोरी कर ले जा रहे थे तभी इसकी भनक लगते ही कांधपाकड़ गांव के चार युवक उन चोरों को घेर लिए तथा उलझ गए। युवकों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित होते तब तक चोर पशु छोड़ फरार हो गए। ग्रमीण तीनों पशुओं को नया प्राथमिकी विद्यालय कांधपाकड़ परिसर में बांधकर रख दिया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों मवेशी की कीमत करीब डेढ़ लाख की बताई जा रही है। इसकी सूचना सोमवार की सुबह असांव थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही एसआइ मिथलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की तथा तीनों पशुओं को चारा खिलाने के लिए गांव के ग्रामीणों के हवाले कर दिया। वहीं मवेशी की बरामदगी का पता चलते ही मवेशी मालिक दरौली थाना क्षेत्र मुड़ा कर्मवार निवासी मुन्ना गोड़ कांधपाकड पहुंचे। मवेशी मालिक के पहुंचते ही कांधपाकड़ के ग्रामीणों ने असांव थाना को सूचना दी। उसके बाद एसआइ जफर आलम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर मवेशी मालिक को तीनों मवेशी को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि तीनों मवेशियो को मवेशी मालिक को सौंप दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026