महाराजगंज: अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के पोखरा पंचायत को स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पंचायत के पोखरा में सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन पूर्व विधायक हेमनारायण साह, एसडीओ संजय कुमार, बीडीओ डा. रवि रंजन, मुखिया रत्नेश्वर यादव, उप मुखिया अनीता देवी, बीसी संतोष कुमार, सरपंच राजकुमार सिंह, बीडीसी सत्येंद्र मांझी, प्रमोद कुमार पांडेय, दिलीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। एसडीओ ने बताया कि पोखरा पंचायत स्वच्छ बनेगा। जिस व्यवस्था की कल्पना शहरों में की जाती थी वह व्यवस्था अब गांव में पहुंच गई है।

ग्रामीणों के दरवाजे से कूड़े का उठाव होगा। बीडीओ ने बताया कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के बनने के बाद कूड़े को कंचन में बदला जाएगा यानी कूड़े कचरे को कई उपयोगी संसाधनों में बदलकर पंचायत के विकास में लगाया जाएगा। हर घर में दो डस्टबिन का वितरण किया गया है। प्रत्येक वार्ड में एक हाथ ठेला व दो स्वच्छता कर्मी नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर मुखिया अखिलेश कुमार प्रसाद, कन्हैया राय, मुकेश कुमार राम, आनंदी साह, मोहताब आलम उर्फ बिरन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026