असांव: लूटपाट के दौरान अपराधियों ने युवक को पैर में मारी गोली, घायल

  • असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव के समीप दिया घटना को अंजाम
  • पुलिस ने लूटी गयी बाइक किया बरामद,आरोपितों की तलाश जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के मनिया रामनगर गांव के नहर के समीप मंगलवार की देर रात एक युवक को गोली मार अपराधियों ने बाइक और नगद की लूटपाट ली.घायल की पहचान बड़वा गांव के रहने वाले तारकेश्वर पाठक के पुत्र राजन पाठक के रूप में हुयी है .राजन बिकउर में आयोजित तिलक समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था.घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मैं किसी काम को लेकर गया था. जहां काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था.तभी मनिया राम नगर के नहर के पास अपराधियों ने घेर लिया और बाइक छीनने लगे. जब मैंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने युवक के पैर में गोली मार दी.

गोली दाहिने पैर के जांघ में जा लगी. जिससे वह खून से लथपथ हो कर गिर पड़ा.वहीं अपराधीयो ने युवक का बाइक और नगद चौदह हजार रूपये का लूट लिया.जहां स्थानीय लोगों ने घायलों का इलाज के लिये आंदर उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया .इधर सदर अस्पताल में भी इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं.

लूटी गई बाइक को पुलिस ने किया बरामद

बताते चलें की जैसे ही पुलिस को मनिया रामनगर में गोली मार कर लूट की घटना की सूचना मिली की पुलिस एक्शन में आ गई.जिसके बाद छापेमारी शुरू की गई जहां पुलिस ने सुबह होते ही बाइक को बरामद कर लिया.हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं.असांव थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया की मामले की जांच चल रही है .जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026