परवेज अख्तर/सिवान: सनातन चैंबर आफ कामर्स इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में 24 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई जाएगी।इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर 23 फरवरी को संत रविदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर एक आडियो वीडियो का लोकार्पण आनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पूर्व विधान परिषद सदस्य कामेश्वर चौपाल, सूबेदार प्रसाद सहित सामाजिक समरसता पर कार्य करने वाले अनेक विभूति शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि संत रविदास जयंती आयोजन समिति द्वारा 24 फरवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा दरौली घाट पंचमंदिर से शुरू होकर सिसवन के मेंहदार स्थित महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हो जाएगी। शोभायात्रा का पूरे मार्ग में सामाजिक धार्मिक राजनीतिक संगठनों द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया जाएगा।शोभा यात्रा के समापन के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…