परवेज अख्तर/सिवान: असांव गांव में 21 मार्च को आपसी विवाद को ले तीन भाइयों के बीच हुई मारपीट मामले में एक पक्ष के राजकिशोर पाल ने गुरुवार को असांव थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को आरोपित किया है। इस मामले में सत्यनारायण पाल, शैलेंद्र पाल, दीनदयाल पाल, मनु पाल एवं पिंटू पाल पर मारपीट करने एवं गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
उसने आवेदन में लिखा है कि 21 मार्च को पूर्व के विवाद को लेकर उक्त सभी लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना में मुझे एवं भाई जगदीश पाल, भतीजा शशिरंजन पाल एवं पत्नी लखपातो देवी को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही मेरी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…