परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज विद्युत प्रमंडल के कनीय अभियंता आशीष रंजन ने थाने में आवेदन देकर विद्युत चोरी के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इसमें कुल 83 हजार 960 रुपये क्षति का आरोप लगाया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि थाना क्षेत्र के हहवां निवासी महंत रावत, कसदेवरा निवासी सुनील साह तथा उपाध्याय टोला निवासी सुरेंद्र साह का विद्युत बिल बकाया होने के कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया था।
इसके बाद वे लोग एलटी लाइन से बाइपास कर अपने घर में विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे। इस कारण नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 83 हजार 960 रुपये की क्षति हुई है। छापेमारी दल में सहायक विद्युत संवेदक मुकुंद कुमार, हरेंद्र साह, आफताब आलम समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…