असांव: मारपीट मामले में आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में 18 अगस्त को हुई मारपीट मामले में गांव के ही जयराम प्रसाद की पत्नी उर्मिला देवी के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। इसमें पट्टीदार गणेश गुप्ता, ममता देवी, आदित्य कुमार, अरुण कुमार, सोनाली कुमारी एवं सुनैना देवी को आरोपित किया गया है। उसने आरोप लगाया है कि 18 अगस्त की सुबह मेरी पुत्री नीता कुमारी द्वार की सफाई कर रही थी।

उसी दौरान उक्त सभी लोग हरवे हथियार से लैस होकर आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे बचाने मैं, जयशंकर प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, सनी कुमार पहुंचे तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026