परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट स्थानीय थाने की टीम ने शनिवार को मघरी गांव में छापेमारी कर पत्नी की हत्या करने के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मघरी गांव में चार जून को एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या की दी गई थी।
इस मामले में मृतका के पिता गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चिमनपुरा निवासी रवींद्र राय ने थाना में आवेदन देकर अपने मृतका के पति नीतीश कुमार, सास उषा देवी, ससुर चंद्रमा राय, देवर अरुण कुमार, चाचा महामाया राय और ननद रीना देवी के खिलाफ दहेज को ले हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतका के पति नीतीश कुमार को शनिवार की शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया रविवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…