असांव: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत मामले में प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी में संदिग्ध परिस्थिति में हुई वृद्धा की मौत मामले में मृतका के भाई दरौली थाना क्षेत्र के बलुआ मठिया निवासी धनेश गोड़ ने शनिवार की देर शाम असांव थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। आवेदन में कहा है कि मृतका सोना देवी मेरी बहन है। उसकी मौत की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को दी। जब मैं मानपुर पतेजी पहुंचा तो उसे मृत पाया।

उसने बताया कि मेरी बहन शुगर, हार्ट, दमा समेत आदि बीमारी से ग्रसित थी और वह घर में अकेली रहती थी। उसका कोई नहीं है, मुझे पूरा विश्वास है कि गिरने से उसकी मौत हुई है। मुझे किसी व्यक्ति पर कोई शक नहीं है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतका के भाई का आवेदन मिला है। मृतका को पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026