बड़हरिया: पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक दर्जन शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

पांच हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब व उपकरण को किया नष्ट

परवेज अख्तर/सीवान: बड़हरिया की टीम ने रविवार की दोपहर विशेष अभियान के तहत कैल टोला बाजार के पास टावर के पीछे पुलिस ने छापेमारी कर करीब एक दर्जन शराब की भट्ठियां ध्वस्त की तथा करीब पांच हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब व उपकरण को नष्ट कर दिया। छापेमारी दल में एएसआइ राजकुमार मिश्रा, एएसआइ राजकुमार कश्यप, पीएसआइ भारती कुमारी समेत काफी संख्या में पुलिस शामिल थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध प्रशासन कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्र में शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जहां-जहां शराब निर्माण एवं तस्करी की सूचना मिल रही है वहां छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र में जहरीली शरबा पीने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा कई पीड़ित हैं। ऐसी घटना क्षेत्र में न हो इसके लिए प्रशासन सख्त है। जहां भी शराब मिलने की सूचना पर मिल रही है जिला प्रशासन के निर्देश पर वहां छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026