परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव स्थित बगहूत बाबा के समीप मंगलवार की शाम गोली मारकर 80 हजार रुपए लूटने के मामले में पीड़ित के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। घायल बिकउर निवासी चंद्रशेखर भगत ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम अपने साथ कमलेश गोड़ के साथ जीरादेई स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 80 हजार रुपये निकासी कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी असांव थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव स्थित बगहूत बाबा के समीप पूर्व से घात लगाए दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक रोक कर रुपये लूटने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली मेरे पैर में लगी जिससे मैं घायल हो गया और बदमाश रुपये लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…