महाराजगंज: सांसद के प्रयास से मशरख व एकमा स्टेशन को मिला अमृत स्टेशन का दर्जा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एकमा एवं मशरख रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर लिया गया है। अब ये दोनों स्टेशन इस योजना के तहत आधुनिक रूप से विकसित होंगे। सांसद ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना में शामिल कर विकसित करने के संबंध में रेल मंत्री को मैंने इस साल 13 मार्च को पत्र दिया था। रेल मंत्री के कार्यालय से मुझे अवगत कराया गया है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एकमा व मशरख रेलवे स्टेशन को विकसित करने हेतु चिह्नित कर लिया गया है। रेल मंत्रालय द्वारा इन दोनों स्टेशनों को विकसित करने के लिए चिह्नित करने पर सांसद ने रेल मंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना प्रधानमंत्री की रेल यात्रियों को आधुनिक जन सुविधा प्रदान करने की महत्वाकांक्षी योजना है।

उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के एकमा व मशरख रेलवे स्टेशन का अब बहुत ही अच्छी तरह से विकास होगा। जन सुविधा के लिए अनेकों प्रकार का कार्य इन स्टेशनों पर किया जाएगा। सांसद ने कहा कि मशरख एवं एकमा रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के लिए अच्छी सड़क के साथ आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट व एक्सलेटर व दिव्यांग जनों के लिए सुविधा बढ़ेगी। स्वच्छता, वाईफाई के साथ स्थानीय उत्पादों के लिए अन्य सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, विकसित होंगे। व्यवसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान, भूनिर्माण व भवन में सुधार होगा। स्टेशन के दोनों किनारे पर आवागमन के लिए सुविधाजनक व्यवस्था आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026