परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाने की टीम ने रविवार की असांव गांव में छापेमारी कर गबन मामले में असांव पंचायत के पूर्व मुखिया रामनाथ साह को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि रामनाथ साह के विरुद्ध तीन लाख 24 हजार आठ सौ रुपया गबन करने के मामले में भागलपुर के बादलगंज थाना के हेसोपुर निवासी सह लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता मृत्युंजय प्रसाद ने 12 अगस्त को असांव थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई थी।
उसने आवेदन में आरोप लगाया था कि 2018-19 में लघु सिंचाई विभाग के तहत नलकूप की मरम्मत के लिए मुखिया के खाते में तीन लाख 24 हजार आठ सौ रुपया भेजा गया था। तीन साल बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। प्राथमिकी होने के बाद पूर्व मुखिया फरार चल रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि उसके असांव स्थित घर में रविवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…