परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित फलमंडी में सोमवार की देर शाम लूट के रुपयों का बंटवारा करने के दौरान तीन युवक आपस में उलझ गए। इस दौरान दो युवकों ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कलांदर गांव निवासी सद्दाम को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को देख स्थानीय लोगों ने हमलावर दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल सद्दाम को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। पुलिस मामले में दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पटना जाने के दौरान घायल सद्दाम ने बताया कि मजदूरी का काम करता हूं।
गांव से शहर में काम करने के लिए आया था। इसी दौरान फलमंडी के समीप दो युवक रोक कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक ने चाकू से पेट में वार कर दिया। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी सद्दाम व मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी सैयद अली के रूप में हुई है। वहीं दोनों आरोपितों ने बताया कि सद्दाम ने हमलोगों से पांच हजार रुपया उधार लिया था मांगने पर नहीं दे रहा था। इस दौरान जब उसे पकड़ा गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान चाकू उसके पेट में लग गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…