असांव गढ़ के युवक की जयपुर में छत से गिरने से मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के असांवगढ़ के एक युवक की मंगलवार को जयपुर में काम करने के दौरान छत से गिरने हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान असांवगढ़ निवासी बलिराम गोड़ के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार राजन बेेगलौर के जयपुर में बिजली का वायरिंग करने का काम करता था।

वह मंगलवार को छत पर चढ़कर वायरिंग का कार्य कर रहा था तभी वह नीचे गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां के लोगों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही मां ज्ञांती देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह छह माह पूर्व काम करने के लिए बेंगलोर के जयपुर गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026