हुसैनगंज: नोटों से भरा एटीएम चोरी मामले में एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के एटीएम को 11 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने छेनी, हथौड़ी एवं अन्य औजारों के सहयोग से जमीन के अंदर से उखाड़कर भागने में सफल रहे। इस घटना के एक माह बाद भी पुलिस को खाली हाथ है। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार हाजी अरशद कांप्लेक्स स्थित एसबीआइ के एटीएम को 11 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने छेनी, हथौड़ी एवं अन्य औजारों के सहयोग से जमीन के अंदर से उखाड़कर भागने में सफल रहे।12 मार्च की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना थाने को दी। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे हिताची पेमेंट सर्विस प्रा. लि. के कर्मी रिविलगंज निवासी शिवशांत सिंह ने जांच पड़ताल की। इसके बाद दिल्ली साकेत कोर्ट के अधिवक्ता एवं कंपनी के लीगल एडवाइजर अमित तंवर ने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया था कि एटीएम में 28 लाख दो हजार रुपये थे जिसे चोरों ने रुपये समेत एटीएम उखाड़कर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि वरीय अधिकारियों एवं एक्सपर्ट के सहयोग से लगातार सीसी फुटेज खंगालने पर एक पिकअप वैन घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी दिखाई दे रही है। जिस पर चार से पांच व्यक्ति भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिनरात्रि होने के कारण गाड़ी का नंबर और वैन पर सवार व्यक्तियों का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। घटना के उद्भेदन के लिए एटीएम में पैसे डालने वाले सभी कर्मियों की डिटेल्स मांगा गया है, लेकिन हिताची कंपनी ने अभी तक पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाई है। इससे जांच में कुछ अड़चन आ रही है। बावजूद इसके वरीय पदाधिकारी एवं एक्सपर्ट से सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही कुछ संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024