असांव: व्यवसायी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: असांव बाजार निवासी पेंट व्यवसाई नन्हे प्रसाद को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे आंदर ढाला से गिरफ्तार किया गया है। वह हुसैनगंज गांव निवासी एहसान अली है। पुलिस का कहना था कि उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मैं हथियार सप्लाई का काम करता हूं।

मुझे एक पिस्टल बेचना था। जिसको 18 अकटुबर को नन्हे प्रसाद की पेंट दुकान में दिखा रहा था। तभी मुझसे गलती से फायरिंग हो गयी और गोली पेंट व्यवसाई के बाएं बांह में लग गई। थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो का कहना है कि मामले का नामजद आरोपित एमएच नगर थाना के पियाउर गांव का मुकेश प्रसाद है। गिरफ्तार आरोपित को रविवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026