बड़हरिया में चुनाव सामग्री वितरण की तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंड में छठवें चरण में बुधवार को होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूरी ली गयी हैं। मतदान से पूर्व मतदान कर्मियों को विभिन्न पंचायतों के संबंधित मतदान केंद्रों पर भेजने के लिए जीएम हाई स्कूल बड़हरिया के परिसर में केन्द्र बनाया गया है। जहां से मतदान कर्मियों को मतदान केन्द्र पर भेजा जाएगा। बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि चुनाव सामग्री वितरण की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सामग्री वितरण के लिए पंचायतवार 29 टेबल लगाया गया हैं।

इसके तहत प्रतिनियुक्त चुनावकर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है। वहीं एक पंचायत के लिए एक काउंटर बनाया गया है। इस व्यवस्था के तहत पोलिंग पार्टी को नियुक्ति पत्र, सामान्य थैला, स्पेशल थैला, चुनाव भत्ते की राशि, मतपेटिका का वितरण किया जाएगा। मौके पर बीएओ रवि शुक्ला, बीएसओ कृष्ण कुमार मांझी, बीपीआरओ सूरज कुमार, बीसीओ रंजन कुमार व गोविंद शर्मा थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024